BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अध्यापन न रुके जिसके लिए हो रहे प्रयास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 3, 2020

अध्यापन न रुके जिसके लिए हो रहे प्रयास

                       
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण  विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुलने में विलम्ब हो सकता है। इसी को ध्यान में रखकर शिक्षा विभाग विभिन्न माध्यमों के द्वारा अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों के पास भेजने के लिए टी व्ही , कैबल टी व्ही, सोशल मीडिया के अंतर्गत वॉट्सएप्प में डिगीलेप के द्वारा सुगम व रुचिकर पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है।इसके अलावा शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी चालू है। शहरी क्षेत्रों में तो पालकों के पास साधन हैं, और उनको नई तकनीकों का बहुत कुछ ज्ञान भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर पालक अशिक्षित हैं,आर्थिक स्थिति खराब है साथ ही जागरूकता की कमी है। इन सभी कारणों से उनके बच्चे अध्ययन अध्यापन में पिछड़ रहे हैं। इन्हीं बातों को गंभीरता से लेते हुए हाई स्कूल सेमरखापा मण्डला के प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल अपने सहयोगी शिक्षकों की मदद से लगातार विद्यार्थियों व पालकों से संवाद कर रहे है। कुछ विद्यार्थियों के मोबाईल नम्बर बदल गए है, कुछ को कोई समुचित जानकारी नही है आदि समस्याओं के निराकरण हेतु प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल और वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार हरदहा ने ग्राम सेमरखापा, कटंगी और टिकरिया में जाकर बच्चों व पालकों से सम्पर्क किये।उन्हें पालक संवाद की जानकारी देकर एप्प डाउनलोड करवाये। टी व्ही में आ रहे कार्यक्रमों की जानकारी दिए। डिगीलेप के विषय मे बताए। जिनके पास कोई साधन नही है उनके लिए पंचायत में उपलब्ध टी व्ही के लिए उपसरपंच से निवेदन किये। कुछ बच्चे पढ़ाई की आड़ में पब जी खेलते थे, उनके मोबाइल से गैरजरूरी एप्प को सामने से हटाए। आगामी दिनों में भी यह सम्पर्क अभियान जारी रहेगा।पालकों में काफ़ी जागरूकता देखी गई।

No comments:

Post a Comment