रेवांचल टाइम्स बालाघाट - जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरगांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता पति श्रावण बिसेन ने बताया की ग्राम के सुरेश पिता मानिक लाल रहांगडाले द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बगल में ही अवैध कब्जा कर पशुपालन का कार्य किया जा रहा है जिससे आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सुदेश रहांगडाले एवं मानिक लाल रहांगडाले को समझाने अनेको बार समझाईश जी चुकी पर मानने को तैयार ही नही औऱ शिकायते की गई तो संबंधित व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज कर अपमानित किया गया जिसकी शिकायत भी ग्राम सरपंच एवं पुलिस अधीक्षक बालाघाट को किया गया है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाटसे खेमराज बनाफरे। बालाघाट की खबर

No comments:
Post a Comment