BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करोडो कमाने वाले विभाग ने छोटे कर्मचारियो को झोका बिना एहतियात के - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 16, 2020

करोडो कमाने वाले विभाग ने छोटे कर्मचारियो को झोका बिना एहतियात के


     वन विभाग एक एसा विभाग है जहां बिना लागत के करोडो रूपये कमाए जाते है । परंतु संक्रमण के दौर में  विभाग के आला अधिकारियो को इस बात से कोई लेना देना नही है की ग्रामीणो के प्रत्येक घर से आने वाली  तेदूपत्ते की गद्दियो में भी संक्रमण हो सकता है , वावजूद इसके आला अधिकारियो ने फड़ मे कार्यरत कर्मियो की सुरक्षा के कोई उपाय नही किये गये है। जबकि विभाग के आला अधिकारी इन्ही रुपयो में होली खेलते है ।

        सिवनी .जिले में तेंदूपत्ता की तुड़ाई के साथ संग्रहण के कार्य को प्रारम्भ कर दिया गया है जिसके लिए वन विभाग के आला अफसरान ने फोन पर निर्देश देकर विभाग के छोटे अमले को इस कार्य के सम्पादन के लिए मैदान में भेज दिया है .संक्रमण काल के चलते इन मैदानी अमले को सुरक्षा संसाधनों के साथ भेजना था पर ना ही मास्क दिए गए और ना ही सेनेटाइजर ।
        आला अधिकारियों ने जिले में कोरोना संक्रमण के पहले मरीज मिलने के बाद से फील्ड छोड़कर कार्यालयों से ही आदेश के परिपालन के लिए विभाग के निचले अमले को मैदान में झौक दिया है वह भी बिना सुरक्षा संसाधनों के।

रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर सिवनी से

No comments:

Post a Comment