नैनपुर- नैनो के नगर कहलाये जाने वाले नैनपुर नगर में दूसरे शहरों के रेत गिट्टी माफियाओ की चाँदी हो गयी है ये माफिया दिन रात बिना किसी अनुमति के दिन में तो कम रात के समय मे रेत ओर गिट्टी का अवैध परिवहन करते नजर आते है ये माफिया इस कदर निश्चित होकर काम करते है मानो की पूरा खनिज विभाग इन्ही के आसरे चल रहा है बिना अनुमति ओर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे ये डम्फर , 709 के चालक अपनी रफ्तार से भी नगर में चर्चाओं का विषय बने हुए है इनकी गाड़ियों की रफ्तार इस तरह होती है मानो जैसे आँखों से काजल चुरा रहे है रात में गिट्टी रेत पहुचाने के चक्कर मे यह रात भर जगते है जिससे उसनीद में अनेको दुर्घटनाये भी इन वाहनों से होती ही रहती है कुछ माह पहले ऐसी ही दुर्धटना नैनपुर के ग्राम निवारी में घटित हुई जहाँ रात भर जागने के कारण वाहन चालक को सुबह सुबह झपकी आ गयी जिससे 709 सीधे निवारी में दुकान में जाकर टकरा गई आय दिन ये रेत गिट्टी वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होने का आम नजारा है खनिज विभाग की सतत कार्यवाही जप्त किए एक 709 तीन डंपर रविवार को खनिज विभाग मण्डला के द्वारा नैनपुर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई खनिज विभाग के द्वारा तीन डम्फर एवं एक 709 कि जप्ती की गई जप्ती के बाद सभी वाहनों को स्थानीय थाने में लाकर पुलिस की निगरानी में खड़ा किया गया वही खनिज अधिकारी ने बताया कलेक्टर महोदय मण्डला के आदेश अनुसार ओर लगातार विभाग को इन माफियो की शिकायतें मिल रही थी जिस बतौर रविवार को विभाग के द्वारा वाहनों पर कार्यवाही कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर सभी वाहनों की जप्ती कर स्थानीय थाने में खड़े करवा दिया गया है वही दूसरी टीम के द्वारा बिछिया क्षेत्र में भी कार्यवाही की जा रही है वही अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी
कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार आज कार्यवाही की गई 3 डम्फर की जप्ती कर कार्यवाही की गई है। दिनेश मरकाम जिला खनिज अधिकारी मण्डला



No comments:
Post a Comment