माइनिंग की बड़ी कार्यवाही रेत चोरी करते पकड़े डेढ़ दर्जन ट्रेक्टर
मंडला :- जिले में रेत माफियाओं की धमा चौकड़ी से परेशान लोग अब खुद ही वाहनों को पकड़ कर कर रहे है खनिज ओर पुलिस विभाग के हवाले वही रात होते ही इन ट्रैक्टर रात भर धड़ल्ले से बेखौफ होकर जगह-जगह से रेत चोरी करते देखा जा सकता है मारे न कोई नदी न कोई नाला बचा है इनका तो केवल एक सूत्रीय कार्य है केवल रेत, ओर केवल रेत यहाँ तक इनके द्वारा रात भर नदी से रेत निकल कर आस पास के इलाके में रेत को इकठ्ठा कर देते है फिर थोड़ा थोड़ा कर इनके द्वारा उस रेत को सबंधितयो के यहाँ पहुचाया जाता है।
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मानादेही मैं कई दिनों से रेत चोरी हो रही थी जिसकी शिकायत खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग मैं अनेकों बार की जा चुकी थी परंतु विभाग विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद ही रात्रि में सारे ट्रैक्टरों को रात भर रोके रखा और सुबह होते ही संबंधित विभाग को सूचना थी।
वही जब इन रेत चोरों की ग्रामीणों ने रात में सूचना दी तो मौके खनिज विभाग कार्यवाही करने नहीं पहुंचे सुबह माइनिंग विभाग द्वारा मौके में पहुंचकर कार्यवाही की जिसमे 17 ट्रैक्टरों को महाराजपुर पकड़ कर महाराजपुर थाने के हवाले किया पर सवाल यह उठता है। कि खनिज विभाग को सब पता है कि कौन सा ट्रैक्टर कहा चलता है और कौन कौन सी जगह से रेत निकली जा रही है आखिर इन रेत माफियाओं पर विभाग सख्त कार्यवाही क्यो नही करता जिससे विभाग का इनको डर हो जाये।
आखिर जानकारी होने के बाद भी इतने दिनों से विभाग कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा था जबकि राजस्व विभाग की हल्का पटवारी को अवैध रेत चोरी की पूर्व से ही जानकारी थी जानकारी होते हुए भी राजस्व विभाग के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिससे नाराज ग्रामीणों को यह कदम उठाना पड़ा।
माइनिंग अधिकारी सब इंस्पेक्टर स्नेह लता का कहना है सुबह ग्रामीणों द्वारा फोन में सूचना मिलते ही मौका स्थल पर 17 ट्रैक्टर को जप्त किया गया जप्त करने के बाद महाराजपुर थाना के हैंडोवर कर दिया गयाऔर ऐसी कड़ी कार्यवाही हमारे विभाग द्वारा होते रहेगी
रेवांचल टाइम्स से सेलेश सिंह के साथ प्रमोद धनंगर की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment