Breaking

revanchal times new

पूर्व विधायक धुर्बे ने मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक बताये कोरोना से सुरक्षा के तरीके



           दिनांक21/05/2020 को विधानसभा स्तरीय मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बिछिया में सपन्न हुई बैठक में कोविड19 वैश्विक महामारी जो बड़ी तेजी से संक्रमण फैल रहा है के सुरक्षा एवं बचाव के सबंध में व्यापक चर्चा किया गया।अलग अलग मंडलो से इस महामारी के बचाव के सबंध में कई सुझाव आये।सर्वसम्मति से तय किया गया कि बूथ स्तर की दस दस कार्यकर्ताओ की टोली को गाँव मे जन जागरण करने हेतु उतपेरित किया जाये, साथ ही बाहर राज्यों से जो लोग वापस अपने गाँव आ रहे हैं उन्हें14 दिन का आवश्यक होम कोरोंनटाइन कराया जाये, यदि जो व्यक्ति या उनके परिवार के लोग नही मानते तो इसकी सूचना सेक्टर प्रभारी को दिया जाये, सेक्टर प्रभारी इसकी जानकारी मंडल अध्यक्ष को देवे, मंडल अध्यक्ष प्रशासन के लोगो से बात कर समाधान की व्यवस्था बनावे, साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा सुझाव आया कि समय समय पर पार्टी का बैठक आयोजित कर समीक्षा किया जावे, इसके अलावा शासकीय योजनाओं का ईमानदारी से किर्यान्वयन  हो इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता निगरानी करे,। बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार व प्रशासन के मिलकर इस महामारी को हराने के लिए एक जुटता से कार्य करे।बैठक में माननीय पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया, माननीय जवाहर साहू, माननीय  विजेन्द्र कोकडीया, माननीय नीरज मरकाम, श्री अशोक ननकानी पूर्व मंडल अध्यक्ष ,श्री अनन्त सिंह राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष मवई, श्री दान सिंह राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री अजयपुरी गोस्वामी मंडल बिछिया, श्री राजेन्द्र सोनी मंडल अध्यक्ष घुघरी, श्री दीपक मरावी मंडल अध्यक्ष मवई, श्री संजय  कुशराम,श्री महेंद्र राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष मवई, श्री शशिकांत श्रीवास्तव,श्री दिव्वेश तिवारी, श्री चंद्र कुमार झरिया, श्री नीरज भट, श्री रिखी राम परस्ते, श्री प्रकाश साहू, श्री नरेश राजपूत, श्री दीपक नामदेव, श्री शम्भू साहू, श्री विपिन राय,साथ ही अन्य कार्यकर्ता मैजूद रहे।

रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया की रिपोर्ट मोतीनाला

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new