BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाग कर अंजनिया आ गया था बालक..फिर हुआ यह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 10, 2020

भाग कर अंजनिया आ गया था बालक..फिर हुआ यह

सिवनी जिले से भाग कर अंजनिया आ गया था बालक, चौकी प्रभारी तथा ग्रामीणों के सहयोग से घर वापसी हुई बालक की

कल रात 9:00 बजे लगभग एक  बालक ग्राम केवलारी बगली में साईकिल से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था तो ग्राम के कुछ युवक उसे अंजनिया लेकर आए जहां वह बालक इंदिरा चौक पर बैठा हुआ था। पूछताछ करने पर अपना नाम सोनू यादव पिता रामजी निवासी ग्राम सालीवाडा थाना किंदरई जिला सिवनी तथा घर में डांट डपट के चलते घर से भागकर आना बताया।उसको खाना खिलाने के बाद भाई पुनीत पटेल  ने अंजनिया पुलिस चौकी प्रभारी श्री नगपुरे जी को सूचना दी। संदिग्ध के बताए अनुसार मामला तहसील घंसौर का प्रतीत होने पर नायब तहसीलदार घंसौर श्री पारधी जी से फोन पर चर्चा कर के थाना प्रभारी किन्दरई से बात कर निवेदन किया कि सुबह संबंधित बालक के बताए अनुसार ग्राम सालीवाडा में पता करने का कष्ट करें ताकि इसे घर वापस भेजा जा सके एवं  अंजनिया पुलिस चौकी प्रभारी श्री नगपुरे जी से उनकी बात कराई जिस पर थाना प्रभारी किन्दरई श्री धुर्वे जी ने पतासाजी कर चौकी प्रभारी अंजनिया श्री नगपुरे जी से आपस में कोआर्डिनेशन कर के बालक को परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment