BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजगर, पंचायत में जिम्मेदारों के द्वारा हो रही है धांधली, पंचायत को निगलने में लगा भ्रष्टाचार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 28, 2020

अजगर, पंचायत में जिम्मेदारों के द्वारा हो रही है धांधली, पंचायत को निगलने में लगा भ्रष्टाचार



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी, 28, मई 2020, जिले की पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार और उनको हर तरफ से दिया जाने वाला संरक्षण तो यही साबित करता है कि इसे रोकने में किसी की रुचि नहीं है, पिछड़े क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की कागजी खानापूर्ति भर की जा रही है और ग्रामीणों की आंख में धूल झोंक कर हर स्तर पर लोग अपनी जेब भरने में लगे है।

अजगर पंचायत के रजनीसरई में बन रहे चेक डैम को लेकर गांव के लोग साफ तौर पर बताते है कि यह काम ठेकेदारी के माध्यम से करवाया जा रहा है जो कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा है और उसके द्वारा खुलेआम घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। कांक्रीट के बीच में पत्थर डाले जाने की जानकारी और उसके फोटो विगत दिनों हमारे द्वारा प्रसारित करते हुए हो रही गड़बड़ी को उजागर किया गया था।

किन्तु इसके बाद भी कार्य में किसी तरह का सुधार नहीं आया और अब भी देखा जा रहा है कि ठेकेदार वहीं कर रहा है जो पहले कर रहा था। कल इस चैक डेम की “साइड वाल” का कार्य चल रहा था और उसमें भी पत्थर बड़े आराम से भरे जा रहे थे। गांव के लोग भी इस तरह के निर्माण का विरोध करते है पर मजदूरी की कमी और गरीबी के चलते वे विवश है चुप रहने।
समनापुर जनपद के अधिकारी इस कार्य की जांच करवाए जाने की बात तो कह रहे है, उनके संज्ञान में घटिया निर्माण की बात आ चुकी है पर पंचायत के महान जिम्मेदार यदि उसके बाद भी वही कृत्य खुलेआम कर रहे है तब उनके हौसले और भ्रष्टाचार की सीमाएं तोड़ते उनके इरादों की दाद देनी चाहिए संभव नहीं लगता कि अधिकारियों की ऐसी दिखावटी कार्यवाहियों से अजगर पंचायत को भ्रष्टाचार की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा। ग्राम पंचायत की सरपंच बैगा जनजाति की भोली भाली महिला है अतः उसके नियंत्रण में कुछ है नहीं, पदस्त सचिव के कारनामों के चर्चे पूरी जनपद में आम है।उक्त कार्य अंतिम दौर में है और अब इसे कथित ठेकेदार प्लास्टर कर लीपापोती करने की फिराक में है, किन्तु तस्वीरें साफ है और यदि सहायक यंत्री इसका तकनीकी परीक्षण की कार्यवाही करते है तो घटिया तरह से किए जा रहे कार्य को उजागर किया जा सकता है।
ग्रामवासियों की जिले के अधिकारियों से अपेक्षा है कि उक्त कार्य की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही जावे।

जनपद पंचायत की अनदेखी के चलते अजगर पंचायत में माफिया हमेशा से हावी है इस पंचवर्षीय में ग्राम पंचायत के द्वारा पूरी राशि आहरण किए जाने के बाद भी काम ही न होने के कई मामले है जिन्हें मजबूरी के चलते जनपद को भूलना ही पड़ा माफियाओं पर नकेल नहीं कसी जा सकी और सप्लायरों के नाम पर न जाने कितनी राशि हड़प ली गई है।


इनका कहना है:-
मुझे अजगर पंचायत का मामला जानकारी में आया था, मैंने सहायक यंत्री को जांच हेतु भेजा है। उचित कार्यवाही की जावेगी।
एम. एल. धुर्वे
मु. का.अधिकारी,
जनपद पंचायत, समनापुर,

मै सब कुछ देख रहा हूं, सब ठीक है आपको जो समझ में आए वो करे जैसा अच्छा लगे ।
जय गोपाल श्याम,
सचिव
ग्राम पंचायत, अजगर
सहायक यंत्री से भी फोन के माध्यम से संपर्क साधने के प्रयास किए, किन्तु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment