BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक नारायण सिंह पट्टा के शानदार काम की सब सराहना कर रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 29, 2020

विधायक नारायण सिंह पट्टा के शानदार काम की सब सराहना कर रहे

ग्राम सेनिटाइजेशन के साथ कर रहे समस्याओं का निराकरण

मण्डला- जिले में कोरोना संक्रमण की स्तिथि को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों से विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से सेनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक मुख्य बाजार हाट वाले लगभग 17 ग्रामों को सैनिटाइज किया जा चुका है। शुक्रवार को विधायक अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना प्रभावित ग्राम भौंकादेवरी को सेनिटाइज करने पहुंचे लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा मना किये जाने के कारण उक्त ग्राम को सेनिटाइज नही किया गया, इसके पश्चात उक्त प्रभावित ग्राम के आसपास के ग्राम इमलीटोला, जोगीलुढिया, नैझर, उमरिया में सेनिटाइजेशन किया गया।
समस्याओं का किया निराकरण
इन ग्रामों सेनिटाइजेशन के दौरान ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक से मिले जिनका निराकरण तत्काल किया गया। ग्रामों में नागरिकों को अनाज नही मिलने की शिकायत के बाद विधायक ने अपने पास उपलब्ध अनाज ग्रामीणों को वितरित किया वहीं जिन पात्र हितग्राहियों की पर्ची जारी नही हो पा रही है उनके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम नैझर में कुछ हितग्राहियों ने मेढ़ बंधान कार्य स्वीकृत नहीं होने की समस्या बताई जिसके लिए सीईओ व मनरेगा एई से बात कर स्वीकृति की कार्यवाही करने हेतु कहा गया। ग्राम नैझर में नल जल योजना पिछले वर्ष से बंद है जिसके लिए पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री व एसडीओ से बात की गई जिस पर अधिकारियों ने दो दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करवाने की बात कही गई।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान विधायक श्री पट्टा के साथ जनपद सदस्य अरविंद कुशराम, अंतराम साहू, पीतम नरते, सिंगराम नरते, हरि प्रसाद चौधरी, पिरमू करचाम, महेश मरकाम, सेवकराम धुर्वे,मांजूलाल उईके, दिलीप साहू, अंबिका प्रसाद साहू, शंकर यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment