BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुंबई से आया था युवक सीने में दर्द एवं तेज धड़कन के बाद मौत, जाँच में कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 25, 2020

मुंबई से आया था युवक सीने में दर्द एवं तेज धड़कन के बाद मौत, जाँच में कोरोना पॉजिटिव

जिले में एक मृतक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव, मृतक के गांव में प्रशासन द्वारा किए जा रहे सभी जरूरी इंतजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्छेरादौना के एक युवक की मृत्यु के पश्चात् की गई कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। मृत व्यक्ति 18 मई को मुंबई से मंडला के लिए रवाना होकर 22 मई को मंडला पहुंचा था। मृत युवक 23 मई की रात्रि 8 बजे सीने में दर्द एवं तेज धड़कन की शिकायत के बाद बेहोश हो गया था। जिसे 23 मई की रात्रि 10.30 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉ. सूरज मरावी ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित किया। मृत व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए 24 मई को रिपोर्ट भेजी गई थी जो 25 मई की रात्रि पॉजीटिव प्राप्त हुई।
कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी मृतक के ग्राम पहुंचकर शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा  मृतक व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment