BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के आगमन से नेवसा (कोटवार टोला) में छाई हर्ष की लहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 12, 2020

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के आगमन से नेवसा (कोटवार टोला) में छाई हर्ष की लहर



          दिनांक 12/05/2020 को नेवसा (कोटवार टोला) में यादव परिवार के विवाह समारोह उपस्थित होकर नवदम्पत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं बिछियां विधायक के द्वारा निशक्त युवती सरस्वती को आशीर्वाद स्वरूप नगद राशि एवं सिलाई मशीन प्रदान की गई ताकि युवती अपना जीवन यापन सुचारू रूप से कर सके ।
         वही लॉकडाउन के नियमों के पालन करते हुए युवक का परिवार भी ब्राह्मण टोला(गढ़ी) से नेवासा कोटवार टोला बारात लेकर पहुँचे ।
कार्यक्रम में अपने बीच विधायक को पाकर सम्पूर्ण ग्राम एवं यादव परिवार ह्रदय आभार व्यक्त करते हुए गद-गद नजर आए ।

         बिछिया विधायक के द्वारा ग्रामवासियों को लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को लेकर जागरूक किया गया एवं सावधानी बरतने की बात कही गई ।
इस विवाह समारोह में लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन किया गया ।

          यह विवाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रागनी परते, रविन्द्र बन्देलवाल एवं अक्षत झारिया की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया की रिपोर्ट मोतीनाला मवई

No comments:

Post a Comment