BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में कोरोना की दस्तक , कोरोना वायरस संक्रमित पहला मरीज मिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 11, 2020

जिले में कोरोना की दस्तक , कोरोना वायरस संक्रमित पहला मरीज मिला


      सिवनी जिला पिछले कई समय से ग्रीन जोन में था पर जैसे ही जिले में मजदूरों का आवागमन शुरू हुआ कोरोनावायरस की दहशत बढ़ती जा रही थी । उसी क्रम पर देर रात घंसौर ब्लॉक के तुमड़ीपार गांव पर मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज 26 वर्षीय युवक बृजेश उइके मिला है । यह युवक, 7 तारीख को महाराष्ट्र के भंडारा जिले से लौटा था । युवक, घर पर ही क्वॉरेंटाइन था ।

सिवनी की स्वास्थ्य टीम में युवक के सैंपल लिए थे उस सेंपल को जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे ।जबलपुर से आयी जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई यह पुष्टि हुई कि तुमड़ी पार निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव है । यह गांव सिवनी जिले में जबलपुर बॉडर के पास ही स्थित है ।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बॉर्डर पर मजदूर के स्वास्थ्य चेकअप में लापरवाही बरती गई । जिसके चलते महाराष्ट्र बॉर्डर से सिवनी के अंतिम छोर लगभग 250 किलोमीटर दूर युवक अपने गांव तुमड़ीपार पहुंचा । जहां पर घंसौर स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध युवक की रिपोर्ट तत्काल जबलपुर पहुंचाई जहां पर युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवक को घंसौर स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखा गया है।।

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि घंसौर विकासखण्ड के ग्राम टुमरीपार में 10 मई को जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। 4 दिन पूर्व गुजरात से आये 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटव आयी हैं। उक्त युवक को गुजरात से आने के उपरांत से ही होंम आइसोलेशन में रखा गया था। कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आ जाने से उक्त क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर सीमाएं सील कर दी गयी हैं।।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment