इंदौर से आए युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव
गांव में प्रशासन द्वारा किए जा रहे सभी जरूरी इंतजाम
मण्डला 26 मई 2020
घुघरी विकासखण्ड के ग्राम भौंकादेवरी में इंदौर से वापस आए एक युवक की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। यह युवक 20 मई को इंदौर से कार द्वारा रवाना होकर 21 मई को भौंकादेवरी पहुंचा है। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के निर्देश पर युवक की कोरोना जांच के लिए सेम्पल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट 26 मई की रात्रि में पॉजीटिव प्राप्त हुई है।
युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी भौंकादेवरी ग्राम पहुंचकर शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment