पिंडरई स्थित कन्टेंनमेंट एरिया में मण्डला पुलिस द्वारा की जा रही निरंतर निगरानी, पुलिस के कोरोना वायरस से अपने परिवार से दूर होस्टल में रहकर कर रहे अपने कर्तव्यों का कर रहे निर्वहन
जिला मण्डला में नैनपुर अनुभाग के पिंडरई क्षेत्र में नागपुर से लौटे स्थानीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पिडंरई के विद्या नगर क्षेत्र को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर पूरे इलाके को क्वारेंटाईन किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट एरिया के चारों तरफ बेरिकेड लगा कर इसमें आमजनता की आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है । पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में मण्डला पुलिस द्वारा कंटेनमेंट एरिया के चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती कर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है । मण्डला पुलिस एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से विगत 10 दिनों से पिंडरई के विद्यानगर क्षेत्र को क्वारेंटाईन करने के बाद इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है । मण्डला पुलिस के कोरोना वॉरियर्स द्वारा पिछले 10 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में अपने सेवाँए दी जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा विगत 10 दिनों से कन्टेन्मेंट एरिया में लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे मण्डला पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अपने परिवारों से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा दिये गये निर्देशों तथा अपने परिवारों एवं क्षेत्र के अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से मण्डला पुलिस के यह कोरोना वारियर्स पिछले 10 दिनों से अपने परिवारों से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं । पुलिस अधीक्षक मण्डला के निर्देश पर थाना प्रभारी नैनपुर तथा चौकी प्रभारी पिंडरई द्वारा स्थानीय कन्या छात्रावास की खाली बिल्डिंग में सुविधाएँ जुटाकर इन कोरोना वॉरियर्स के रुकने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है । आमजनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये अपने परिवारों से दूर रहकर पिछले 10 दिनों से इन कोरोना वॉरियर्स द्वारा कन्टेन्मेंट एरिया में अपनी ड्युटी की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा इन अधिकारी/कर्मचारियों के स्वास्थ की नियमित जाँच करवाने के साथ साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिये थाना प्रभारी नैनपुर एवं चौकी प्रभारी पिंडरई को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा स्वयं भी कई बार कन्टेमेंट क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं तथा उनसे लगातार संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं ।
वही जिला प्रशासन के द्वारा बार बार लोगो से अपील की जा रही कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए शासन के नियमों का पालन करे घर मे रहे अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे विना बजह घर से निकले।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद धनंगर के साथ सेलेश सिंगरौर की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment