BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: होम कोरेंटाईन में युवक ने लगाई फाँसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 13, 2020

मंडला: होम कोरेंटाईन में युवक ने लगाई फाँसी



      आज दिनांक 13/05/2020 को ग्राम करियागांव निवासी प्रताप भांवरे पिता गंगाराम भांवरें उम्र 42 वर्ष निवासी करियागांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रताप भांवरे दि.11/05/2020 को नागपुर से काम करके वापस लौटा था तथा उसका चेक अप दिनांक 12/05/2020 को पीएचसी अंजनिया में किया गया था। तथा उसे 14 दिन के लिए होम कोरेंटाईन किया गया था। चौकी प्रभारी के आनुसार आज मृतक प्रताप भांवरे द्वारा अपनी पत्नी अनीता से विवाद के चलते प्रताप शाम 5:00 बजे अपने कोरेंटाइन वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई ।मौके पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरु किया गया।
       वही सूचना मिलते ही अंजनिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे मौके में पहुँच कर मर्ग क़ायम कर मामले को जाँच में लिया गया।

रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजानिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment