Breaking

revanchal times new

मंडला पुलिस बल ने कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया -फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला पुलिस बल ने कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया -फग्गन सिंह कुलस्ते

 नक्सलाइट क्षेत्रों में हौसलों के साथ सुरक्षा में तैनात मंडला पुलिस बल


 केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से की चर्चा

 मंडला :-- हमारे जीवन में पहली बार इस तरह का संकट महामारी के रूप में सामने आया है, इसमें हमें बचना है और लोगों को बचाना भी है, लेकिन अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरे समर्पण के साथ करते हुए इस कठिन चुनौती को सहयोग और सुरक्षा के भाव में बदलकर मंडला जिले का संपूर्ण पुलिस बल अपने कर्तव्य और राष्ट्र सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उक्त आशय के उद्गार आज मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वीडियो कांफ्रेंस में व्यक्त किया वीडियो कान्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला सहित समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी, चेक पोस्ट में तैनात पुलिस कर्मचारी गण शामिल रहे। श्री कुलस्ते ने कहा कि हमारे पुलिस जवान आज परिवार से दूर रहकर, और परिवार को दूर रख कर इस महामारी के संकट में नागरिकों को बचाने का पुनीत कार्य करने में अपना सामर्थ लगा दिए हैं, दिन रात चेक पोस्ट में थाना क्षेत्रों में नक्सलाइट प्रभावित इलाकों में आज की विषम परिस्थिति में काम करना इस समय की सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन हमारा पुलिस जवान ऊंचे मनोबल के साथ जन सेवा में लगा है।इन दिनों गांव में प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अन्य राज्यों से आ रही है, उनका व्यवस्थापन और गांव में शांति का वातावरण निर्मित करना पुलिस बल के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं है, उन्होंने आशा व्यक्त की इस कार्य को मंडला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ऊंचे मापदंडों के साथ इस कार्य को पूरा किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने मंडला पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की मैदानी अमलों की सुरक्षा और उचित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करना अपने कर्मचारियों के प्रति पुलिस अधीक्षक की दूरदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाता है। पुलिस विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा पोस्टरों के माध्यम से जनसंदेश फेसबुक लाइव और गांधीवादी व्यवहार से लोगों की जीवन शैली में परिवर्तन लाने का अनुकरणीय कार्य किया है, श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर पुलिस विभाग मंडला ने अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकार व रचनात्मक कार्य किये, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही।  श्री कुलस्ते ने आग्रह किया कि विभाग के सभी कर्मचारी अधिकारी गणों का कोई सुझाव व अनुभव हो तो उन्हें सीधे अवगत कराएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार सोशल मीडिया संयोजक विवेक अग्निहोत्री निज सहायक एमओएस वीरेंद्र नामदेव उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new