BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: एक और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव,नागपुर से आया था युवक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 28, 2020

मण्डला: एक और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव,नागपुर से आया था युवक


मण्डला-  नागपुर से आए 35 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होने से जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरण सहित कुल मामले हो गए हैं। संक्रमित युवक नागपुर से वापस आने पर उसके लक्षणों के आधार पर उसे कोरोना केयर सेंटर में रखा गया था। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के निर्देश पर युवक की कोरोना जांच के लिए सेम्पल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट 28 मई की रात्रि में पॉजीटिव प्राप्त हुई है। 

युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटियापुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्लाजिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डामुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी झण्डा चौक राजीव कॉलोनी देवदरा पहुंचे। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सीएमएचओ को युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment