Breaking

revanchal times new

कोरोना का नया हॉटस्पाट बनता ब्राजील, एक दिन में 17 हजार नए मामले


रियो डे जिनेरियो  पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले केविड19 का नया हॉटस्पाट दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील बनता जा रहा है। यहां एक दिन में 17,408 नए केस सामने आए हैं और 1,179 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां मृतकों का आंकड़ा 17,971 हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां बुरा दौर अभी खत्म नहीं हुआ है और मई के बाद मामले और बढ़ेंगे। यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 271,628 है यानी कि यहां कोरोना मरीजों की संख्या अमेरिका और रूस के बाद सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यहां जून में वायरस का आंकड़ा शीर्ष पर पहुंचेगा और पर्याप्त टेस्टिंग ने के कारण संकट गहरा सकता है। ब्राजील के कई राज्यों ने लॉकडाउन घोषित कर दिया था जिसका राष्ट्रपति जायर बोसोनारो विरोध कर रहे थे। उन्होंने कोरोना को छोटी बीमारी करार देते हुए कहा था कि लॉकडाउन से इकॉनमी तबाह हो रही है। यहां तक कि आम लोग भी लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। शायद अब उन्हें देश की हालात का अंदाजा हो रहा होगा।
वहां के स्वास्थ्य मंत्री बता रहे हैं कि 1.46 लाख लोगों का फिलहाल देश में इलाज चल रहा है और 1.06 लाख लोग रिकवर हो गए हैं। एक दिन में यहां 1000 से ज्यादा मौतों की पुष्टि है जबकि स्वास्थ्य मंत्री बता रहे हैं कि ये सभी एक दिन के मामले नहीं हैं क्योंकि उनकी पुष्टि में देरी हुई है। देश के महत्वपूर्ण शहर साओ पोलो में 5,147 और रियो डे जेनेरियो में 3,079 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। साओ पाउलो, रियो डे जिनेरियो और अमेजन के क्षेत्र में अस्पतालों की हालत खराब हो रही है। देश की 1.3 करोड़ आबादी झोपड़ियों में रहती है जहां हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखना असंभव जैसा है। 
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new