Breaking

revanchal times new

कोरोना वायरस की झूठी खबर फेसबुक पर डाली...अब जायेगा जेल

फेसबुक प्रोफाईल से कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में भ्रामक तथा झूठी पोस्ट वायरल करने वाला गिरफ्तार
मण्डला।दिनांक 27.04.2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आरोपी फैजान खान निवासी जवाहर वार्ड मण्डला द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाईल से कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में भ्रामक तथा झुठी पोस्ट वायरल की गई । आरोपी द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर मण्डला पुलिस द्वारा पोस्ट में उल्लेखित बातों के संबंध में जाँच की गई तथा जाँच में आरोपी द्वारा की गई पोस्ट आधारहीन तथा झूठी होना ज्ञात हुआ । वैश्विक महामारी के संबंध में भ्रामक जानकारी फेसबुक पर पोस्ट कर आमजनता में भय एवं संशय उत्पन्न करने तथा शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने के कारण आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 139/20 धारा 188 भादवि 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new