BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना महिला सैनानी से शराबी ने की हाथापाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 29, 2020

कोरोना महिला सैनानी से शराबी ने की हाथापाई

मोहदा ग्राम में कोरोना महिला सैनानी से शराबी ने की हाथापाई

मोहदा में शराबी ने किया मानवता को शर्मसार


मनेरी. संपूर्ण देश में कोरोना सैनानियों के सम्मान में कोई पुष्प वर्षा कर रहा है तो कोई फूल माला भेंट कर रहा है, कोई तिलक वंदन कर रहा है तो कोई आरती उतार रहा है तो कोई चाय अल्पाहार भेंट कर अपने आप को धन्य समझ रहा है. देशवासी इन कोरोना फाइटरों की सेवा को देश की ही सेवा समझते हुए इस पुण्यकार्य में यथाशक्ति अपना योगदान दे रहा है. और ऐसे में यदि कहीं किसी कोरोना फाइटरों के साथ बदसलूकी की घटना कोरोना से लड़ाई में दिन रात एक कर रहे इन सैनानियों को हतोत्साहित करने वाली होगी.
 बात है मनेरी चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहसर के पोषक ग्राम मोहदा कि जहां एक शराबी के द्वारा स्वास्थ्य दल को गांव में प्रवेश न करने देते हुए स्वास्थ्य विभाग बीजाडांडी की महिला सुपरवाइजर ममता रजक के साथ धक्का मुक्ती करते हुए पत्थर पर पटक दिया गया और बीच बचाव करने पहुंचे ग्राम पंचायत सरपंच को भी लाठी से बेरहमी से पीटा गया.जिसका गवाह सारा गांव एवं स्वास्थ्य दल के अन्य सदस्य भी हैं. डायल100 के माध्यम से दोषी राम मिलन पिता देवलाल मरकाम को चौकी पहुंचाया गया और एफआईआर दर्ज कराई गई.
ममता रजक बताती हैं कि मैं अपनी टीम के साथ जिसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका आदि के साथ में ग्राम मोहदा में ड्युटी करने जा रहे थे तभी ग्राम ही के राम मिलन मरकाम पिता देवलाल मरकाम के द्वारा नशे की हालत में हम सभी को गांव से बाहर निकल जाने को कहते हुए धक्का-मुक्की की गई जिससे मैं स्वयं पत्थर पर गिर पड़ी फिर शराबी के द्वारा मुझ पर हाथ उठाया गया इसमें बीच बचाव करने पहुंचे ग्राम पंचायत सरपंच को भी अपशब्द कहते हुए उस पर भी हमला किया गया.
डायल 100 पर शिकायत दर्ज करायी गई और चौकी प्रभारी के द्वारा मामला पंजीबध्द करते हुए समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है.

No comments:

Post a Comment