BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सफाई कर्मचारियों का स्वागत सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 28, 2020

सफाई कर्मचारियों का स्वागत सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में

दादाधनीराम वार्ड के सफाई कर्मचारियों का स्वागत सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया



(मण्डला) कोरोना कोविड-19 महामारी के चलते समूचा देश 22 मार्च जनता करफू से 40 दिनों के लॉकडाउन  में थम गया है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार द्वारा कोरोना महामारी के बचाव के कार्य में लगे कर्मचारीयों का सहयोग करने का निर्देश विगत 22 मार्च से जिले के ब्लाक, नगर, तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिये हुये हैं । कांग्रेस जनजागरण अभियान लगातार चल रहा है । लगातार कांग्रेस कार्यकर्तागण गरीब, मजदूर वर्ग की सहायता करने में अपने स्तर से लगे हुये हैं । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी अनूप जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजा चैकसे, अज्जू भाईजान की उपस्थिति में दादा धनीराम वार्ड के पार्षद नारेन्द्र राजा मरावी ने वार्ड के सफाई कर्मचारियों का सम्मान नारियल, टावल, सौ रूपये की सम्मान राशि सभी सफाई कर्मचारियों को प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया । पार्षद राजा मरावी के इस कार्य की सफाई कर्मचारियों ने प्रशंसा की । विगत दिनों में पार्षद नारेन्द्र राजा मरावी ने दादा धनीराम वार्ड में 500 थैले में अनाज सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया था ।

No comments:

Post a Comment