Breaking

revanchal times new

मंडला: बाइक की टक्कर से मृत गौमाता का "रक्तदान गौ सेवा" संगठन ने अंतिम संस्कार किया



 आज दिनांक 23/04/ 2020 को समय 1:30 बजे एक बाइक सवार नशे में धुत व्यक्ति के द्वारा आज एक गाय माता  के बछड़े का मंडला डिंडोरी मार्ग में स्थित सिंगारपुर चौराहे में एक्सीडेंट हो गया ।
ओर इसी दौरान बछड़े की  मौत हो गई। जिसकी सूचना सोम कांत झारिया के द्वारा मोहगांव ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र झारिया और देवगांव इकाई अध्यक्ष कोमल झारिया को दिया गया । इकाई अध्यक्ष कोमल झारिया के  द्वारा गौ माता के मालिक का पता लगाया मालिक का नाम श्री कैलाश प्रसाद झारिया है।  सोमकांत झारिया के द्वारा सो नंबर बुलवाया गया और इस दौरान नशे में धुत बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे मंडला रेफर किया गया है।
 इसके बाद गांव के मुखिया सरपंच और कोटवार को सूचित करने के बाद एक पंचनामा तैयार करके गौमाता का अंतिम संस्कार का कार्य किया गया। जिसमें संगठन के सदस्य उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किए। 

संगठन के निम्न सदस्य उपस्थित हुए-

ब्लॉक मोहगांव ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र झारिया देवगांव इकाई अध्यक्ष कोमल प् झारिया देवगांव सचिव महेंद्र प्रसाद झारिया देवगांव सह सचिव शुभम कुमार झारिया मीडिया प्रभारी गजेंद्र झारिया सदस्य कमल किशोर झारिया सरवन झारिया रामनारायण झारिया। आदि उपस्थित रहे।


राकेश पटेल
रेवांचल टाइम्स 
अंजनिया

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new