Breaking

revanchal times new

मंडला: वेद मंत्र पुष्प वर्षा व आरती ऊतारकर किया कोरोना सेनिकों का सम्मान


मंडला जिले के नैनपुर जनपद के  ग्राम पंचायत सर्री में फ्लेग मार्च निकाला गया,जिसमें थाना बम्हनी बंजर से थाना प्रभारी  एवं उनकी पूरी टीम,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,पंचायत विभाग के कर्मचारी,राजस्व विभाग के कर्मचारी,महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों व ग्राम सर्री की जागरूकता समिति द्वारा संपूर्ण ग्राम का भ्रमण किया गया।जिसमें कोरोना वायरस से बचने के उपाये बताये गये।ग्रामवासियों द्वारा उनका स्वागत आरती,फूल एवं रंगोली बना कर किया गया।अंत में ग्राम प्रधान श्रीमति लक्ष्मी वरकड़ें द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।*  ग्राम सर्री में दिनाँक 20/4/2020 को ग्राम में फ्लेग मार्च किया गया जिसमे बम्हनी बंजर थाना प्रभारी  के साथ समस्त पुलिस जवान स्वास्थ्य विभाग नैनपुर से  (बी0एम0ओ0) एवम स्थानीय कोविड-19 जागरूकता दल साथ रहे,सृजेता नवयुवक मंडल के सदस्य उक्त कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित ग्राम कोष समिति  एवम समिति के सदस्यों के प्रयास से सम्पन्न किया गया जिसका शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ किया गया। जिसमे ग्राम वासियो द्वारा भी पूर्ण नियम का पालन करते हुए उक्त टीम का पूरे जोश के साथ आरती की थाल सजाये अपने द्वार से ही पुष्प वर्षा कर उत्साह वर्धन कर धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new