Breaking

revanchal times new

बिछिया अनुविभाग को 50 क्विंटल चावल का पुर्नआवंटन बेसहारा व्यक्तियों के लिये


मण्डला- लॉकडाऊन की अवधि में आवागमन के साथनों को बंद किये जाने के कारण जो परिवार अपने निवास स्थान से अन्यत्र रूके हुए हैं अथवा अन्य बेघरबेसहारा व्यक्तियों को भोजन के लिये कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया द्वारा बिछिया अनुविभाग को 50 क्विंटल चावल का पुर्नआवंटन जारी किया गया है। यह आवंटन पूर्व में जारी आवंटन के अतिरिक्त है। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने निर्देशित किया कि उक्त आवंटन में से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय अंतर्गत स्थानीय निकायों की मांग अनुसार खाद्यान्न आपूर्ति निगम के माध्यम से संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में भण्डारित करायेंगे। इस व्यवस्था से ऐसे परिवारों जिनको एनएफएसए अंतर्गत पात्रता पर्ची जारी हैको लाभान्वित न किया जायेउन्हें शासकीय उचित मूल्य दुकान से नियमित आवंटन अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उपलब्ध कराये गये चावल का उपयोग अपने निवास से अन्यत्र रूके हुए परिवारोंअन्य बेघरबेसहारा व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने में ही किया जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new