BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की ये तस्वीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 20, 2017

पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है और पिता को भावुकता के साथ याद किया है. अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके माता-पिता एक दूसरे को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपने माता-पिता को शादी की सलाहगिरह की मुबारकबाद दी है. उन्होंने लिखा कि मां और डेड आपको सालगिरह की बधाई. पिता की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं, आई लव यू मॉम’.
बता दें कि प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का कैंसर की वजह से जून, 2010 में निधन हो गया था. वह 62 साल के थे. प्रियंका अपने पिता के कितनी करीब थीं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रियंका ने अपनी कलाई पर ‘डैडीज गर्ल’ का टैटू बनवा रखा है.प्रियंका जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आने वाली हैं.

No comments:

Post a Comment