BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 6, 2022

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश



इंदौर की लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने राजस्थान के 2 दूल्हों को अपना शिकार बनाया। शादी के नाम पर लाखों रुपए ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद भंवरकुआं पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस लुटेरी दुल्हन सहित अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
शादी के नाम पर लिए 1.90 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार, इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नानक नगर में रहने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने राजस्थान के दो युवकों को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि राजस्थान में रहने वाले धनाराम पटेल अपने विवाह के लिए एक दुल्हन ढूंढ रहे थे।

इसी बीच फोन पर महेंद्र यादव नामक व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ, जिसने अपने रिश्तेदार बताकर इंदौर में रहने वाली शिवानी और उसके माता-पिता प्रमिला यादव और अभिषेक यादव से मुलाकात कराई। इस दौरान गिरोह ने धनाराम से शादी के नाम पर लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए की मांगी की गई। धनाराम ने शादी से पहले उक्त राशि शिवानी के भाई राजू को दे दी थी। गिरोह ने धनाराम को कोर्ट ले जाकर फर्जी एग्रीमेंट पर शादी कराई।
दुल्हन का भाई निकला पति

शादी के बाद दूल्हे धनाराम दुल्हन शिवानी को खजराना मंदिर ले गए। इस दौरान अचानक शिवानी दूल्हे को छोड़कर मंदिर से फरार हो गई। धनाराम ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जब धनाराम ने घर जाकर देखा तो वहां पर न दुल्हन की मां प्रमिला थी और न ही दुल्हन के पिता अभिषेक यादव थे। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी का पता चलने के बाद फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में की। जब धनाराम ने जानकारी निकाली तो प्रमिला के बारे में पता चला कि वह फर्जी शादी करवाती है। वहीं शिवानी का असली नाम मंजू उर्फ मीनाक्षी है। जो राजू की बहन नहीं पत्नी है। फर्जी नाम और माता-पिता बनकर दुल्हन के साथ जाल बिछाया था।
इससे पहले राजस्थान के व्यापारी को ठगा

इस गिरोह के बारे में जानकारी लगी कि उन्होंने इससे पहले भी राजस्थान के एक व्यापारी विनोद कुमार जैन से 2 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी। घटना के बाद प्रमिला और राजू उर्फ रवि नामक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मंजू दुल्हन उर्फ मीनाक्षी उर्फ शिवानी सहित अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment