BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोहनटोला के प्रधानमंत्री आवासों को 20 फरवरी तक पूरा करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 29, 2022

मोहनटोला के प्रधानमंत्री आवासों को 20 फरवरी तक पूरा करें

मंडला 29 दिसम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोहन टोला में बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति से असंतोष जाहिर करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। श्रीमति सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि 20 फरवरी तक पहले चरण के आवास निर्माण पूरा करें। कलेक्टर ने आवास निर्माण में चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने आवासों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता संबंधी ज़रूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सेप्टिक टैंक, पानी, बिजली आदि की व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रथम चरण के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची एसडीएम को साझा करें। उन्होंने शेष बचे हुए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment