Breaking

revanchal times new

स्टेडियम ग्राउंड में ’निरक्षरता से आजादी’ अभियान की हुई गतिविधियाँ नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह, अक्षरसाथी सम्मानित

 





मण्डला 15 नवम्बर 2022

                गौरव दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत 15 नवंबर को निरक्षरता से आजादीअभियान के अंतर्गत स्टेडियम ग्राउंड में अनेक गतिविधियां हुई। निरक्षर से साक्षर बने व्यक्तियों ने कतारबद्ध होकर साक्षर मंडलाशब्द की आकृति बनाई एवं जिलेवासियों को नवसाक्षर बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने शिक्षा का महत्व बतलाते हुए सभी नवसाक्षरों का आव्हान किया कि वे लगातार शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहते हुए अपने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाएं।

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि निरक्षरता से आजादीअभियान के तहत मंडला जिले में किए गए कार्य को समूचे प्रदेश में सराहा गया है। इस अभियान को भले ही जिला प्रशासन ने प्रारंभ किया है किन्तु इसे जिलेवासियों ने अंजाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नवसाक्षरों को वित्तीय एवं कंप्यूटर साक्षरता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर निरक्षरता से आजादीअभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, अक्षरमित्रों एवं संबंधितों का सम्मान किया गया।

 

नवसाक्षरों से हुई आत्मीय चर्चा, जाने अनुभव

 

                इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निरक्षरता से आजादीअभियान के अंतर्गत निरक्षर से साक्षर बने नवसाक्षरों से आत्मीय बात की। उन्होंने कल्लू बाई, सुखवती, कृष्णा नंदा, कुसुम बाई, सेववती से चर्चा करते हुए अक्षरज्ञान सीखने के बाद उनके व्यक्तिगत अनुभव जाने तथा उनके अक्षरज्ञान सीखने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा सहित वरिष्ठ अधिकारी, नवसाक्षर बने व्यक्ति तथा नगरवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post