BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बीएलओ सक्रिय रहें, निर्वाचक नामावली को गंभीरता से तैयार करें - राज्य निर्वाचन आयोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 4, 2022

बीएलओ सक्रिय रहें, निर्वाचक नामावली को गंभीरता से तैयार करें - राज्य निर्वाचन आयोग




 

मंडला 4 नवम्बर 2022

                राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कलेक्टर एवं कमिश्नर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि सभी बीएलओ सक्रिय रहें तथा अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहे। सभी बीएलओ निर्वाचक नामावली की समस्त प्रक्रियाओं को उसी दिन गरूड़ ऐप पर अपलोड करें। उन्होने कहा कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा, इसके पहले पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी ज़िलों में लिंगानुपात एवं मतदाता अनुपात का मिलान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। एनआईस कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम एवं संबंधित उपस्थित थे।

                राज्य निर्वाचन आयोग ने बैठक में निर्देश दिए कि मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो की जगह कलर फ़ोटो लगाने के बारे में जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने बताया कि यह समस्त प्रक्रिया निःशुल्क है। आयोग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि राजनैतिक दलों एवं मीडिया के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के अंतर्गत सम्पन्न की जा रही विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दें। उन्होने कहा कि हर मतदान केंद्रों पर भी ड्राफ्ट रोल का वाचन किया जाए, मतदाताओं की परेशानी सुने तथा उसका निराकरण सुनिश्चित करें।

 

9 तारीख को होगा रैली का कार्यक्रम

 

                आयोग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 9 नवम्बर को साईकिल रैली या पैदल रैली का आयोजन करें। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि इस रैली में स्थानीय क्षेत्र के विख्यात व्यक्ति, कैंपस एंबेसडर, नए मतदाता, यूथ आईकन, स्कूल, कॉलेज, पॉलीटेक्निक के बच्चे आदि की सहभागिता भी सुनिश्चित किया जाए। 


No comments:

Post a Comment