हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है और यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश जी का पूजन करने से जातक के सभी विघ्न यानि परेशानियां दूर होती हैं. इसलिए तो गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है. अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी का पूजन अवश्य करें. इसके अलावा कुछ उपाय करने से भी आपको कार्यों में सफलता मिलेगी.
बुधवार के उपाय
अगर आप बहुत कोशिशों के बाद भी किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो निराश न हों, बल्कि बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के मंदिर में जाएं और उन्हें दूर्वा, लाल फूल व मोदक अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से व्यापार व नौकरी नुकसान झेल रहा है या उन्नति नहीं मिल रही है तो बुधवार का दिन बेहद ही खास है. बुधवार के दिन व्रत करें और बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें. कहते हैं कि यदि बुध मजबूत हो तो तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं.
आर्थिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के साथ ही मां दुर्गा का भी पूजन करना चाहिए. यह काफी लाभदायक होता है. इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाने से मनुष्य को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है.

No comments:
Post a Comment