BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव व द्वितीय इंडक्शन कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 2, 2022

अंजनिया महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव व द्वितीय इंडक्शन कार्यक्रम







दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए  द्वितीय   इंडक्शन प्रोग्राम एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रतीक श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवन से हुआ एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मंगल कामनाएं कर 

आर्शीवाद प्रदान किया गया। साथ ही सीनियर विद्यार्थी अनामिका,निधि,मदन एवं दीपक  नये विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

नई शिक्षा नीति नोडल राजकुमार सिंगौर  द्वारा नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। जबकि मेजर विषयों से डॉ विजय मौर्य माइनर विषयों से डॉ घनश्याम झारिया वैकल्पिक विषयों से प्रशांत यादव व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से डॉ नवीन हरदहा ने विद्यार्थियों को अवगत कराया। इंटर्नशिप/फील्ड प्रोजेक्ट/सामुदायिक जुड़ाव के बारे में प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया।

डॉ नवीन हरदहा द्वारा परीक्षा प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशांत यादव द्वारा एंटी रैगिंग  एवं अनुशासन एवं स्पोर्ट्स के विषय मे जानकारी  के बारे में बताया। सहायक प्राध्यापक राजकुमार सिंगौर द्वारा म.प्र. शासन उ.शि विभाग द्वारा दी जाने वाली

विभिन्न छात्रवृत्तियों के विषय में बताया गया ।स्वामी विवेकानंद कॅरियर

मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रतीक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की जानकारी दी। डॉ नवीन हरदहा द्वारा रेडरिबन एवं एन एसस की जानकारी दी गयी। डॉ गरिमा छाबड़ा द्वारा ग्रंथालय

की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम प्रतीक श्रीवास्तव प्रभारी प्राचार्य के कुशलन निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार सिंगौर द्वारा किया गया एवं प्रवेश उत्सव के आयोजन मे संदीप चौरसिया,संतोष नन्दा  का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment