Breaking

revanchal times new

22 दिसम्बर को वैक्सीनेशन महाभियान होगा आयोजित कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक, लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

मण्डला 7 दिसम्बर 2021




कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 22 दिसम्बर को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय, सीईओ जनपद तथा मैदानी अमला वैक्सीनेशन महाभियान में आवंटित लक्ष्य को अनिवार्यतः प्राप्त करें। उन्हांेने 22 दिसम्बर को वैक्सीनेशन कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम, बीएमओ, नोडल अधिकारी तथा सीईओ जनपद को वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज प्राप्त करते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी बीएमओ को सीईओ एवं मैदानी अमले के साथ समन्वय बनाते हुए वैक्सीनेशन महाभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका, नोडल अधिकारी, महिला बाल विकास के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में लगातार वैक्सीनेशन के लिए मुनादी तथा अन्य माध्यमों से वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। स्थानीय स्तर पर मैदानी अमले द्वारा घर-घर संपर्क करते हुए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान की जानकारी दें तथा उनका टीकाकरण कराएँ। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह से ही टीम के साथ समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मैदानी अमले के साथ ड्यू लिस्ट के अनुसार वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर पंचायतों में 22 दिसम्बर को सुबह से मोबीलाईजेशन करते हुए टीकाकरण कराएं। उन्होंने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी टीकाकरण केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new