BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन 4 राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा मजबूत, सफलता चूमती है कदम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 8, 2021

इन 4 राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा मजबूत, सफलता चूमती है कदम



कहते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व तय करने के लिए कई कारक होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, बाहरी कारकों के अलावा प्राकृतिक कारक भी व्यक्ति का स्वभाव तय करते हैं। उन प्राकृतिक गुणों को व्यक्ति चाहकर भी नहीं बदल पाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो सबसे मजबूत और प्रभावशाली होती हैं। कहते हैं कि इन राशियों के लोग हर राशि पर हावी रहते हैं। जानिए इनके बारे में-

मेष- मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा ऊर्जावान और उत्साही माना जाता है। ये लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं। इनके स्वभाव में रुकना नहीं है। अगर कोई इन्हें बोर करता है तो यह उसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ये लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। ये अपने फैसले खुद लेते हैं।




वृश्चिक- इस राशि के जातक समर्पित और ईमानदार होते हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। लेकिन इन्हें धोखा देने वालों को ये आसानी से नहीं जाने देते हैं। ये इमोशनल होते हैं और कभी-कभी इसी वजह से इन्हें सहन कर पाना मुश्किल है।

कुंभ- कुंभ राशि के जातक कभी भावनाओं में आकर फैसला नहीं लेते हैं। ये इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को दरकिनार कर आगे बढ़ जाते हैं। ये लोग बहुत दिलचस्प और जिज्ञासु होते हैं। इन्हें काफी बुद्धिमान माना जाता है।

मकर- मकर राशि के जातकों में भावनाओं को कंट्रोल करने की क्षमता प्रबल होती है। ये दूसरी राशि की तुलना में बेहतर तरीके से सोचने-समझने वाले होते हैं। ये लोग हमेशा एक्टिव रहते हैं। इन्हें ठहरना पसंद नहीं होता है। ये लोग अपने कार्यों में जल्दी सफलता पा जाते हैं।

No comments:

Post a Comment