Breaking

revanchal times new

एक हैवानियत फिर आई सामने,ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर ट्रक में बाँधकर घसीटा, मौत



एमपी। सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम अथवा कला में गुरुवार की अल सुबह एक आदिवासी युवक की मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में आदिवासी युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अल सुबह आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बाणदा अपने एक अन्य साथी के साथ ग्राम अथवा कलां के पास से जा रहा था। तब ही गुर्जर समाज के किसी अन्य व्यक्ति से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर गुर्जर समाज के लोगों ने मिलकर आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे पिकअप से बांधकर घसीटते हुए लाठी डन्डों से मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए थानाधिकारी रमेशचन्द्र दांगी ने बताया कि आरोपी छितर गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर सहित आठ आरोपितों के खिलाफ हत्या व एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new