BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 13, 2021

मण्डला: आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

 




मण्डला 13 जुलाई 2021

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए आबकारी विभाग मण्डला में मासिक किराये पर 2 वाहन के अनुबंध हेतु पंजीकृत फर्मों, संस्थानों से मुहरबंद निविदायें जिला आबकारी कार्यालय मण्डला में 16 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र रूपये 500 (अंकन पांच सौ) साईबर चालान द्वारा जमा कर कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त निविदायें उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष 16 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे) खोली जायेंगी। निविदादाता की अनुपस्थिति, टेण्डर खोलने की प्रक्रिया को बाधित नहीं करेगी। अपराध नियंत्रण एवं प्रर्वतन कार्य हेतु किराये पर लिये जाने वाले वाहन पंजीयन वर्ष 2018 के पूर्व का नहीं होना चाहिये। वाहन को मासिक किराये पर अनुबंधित किये जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति, पंजीकृत फर्म, संस्था द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन टेक्सी कोटे में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य होगा। निविदा से संबंधित शर्ते एवं निबंधनों की जानकारी कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment