Breaking

revanchal times new

कोरोना संक्रमण से माता या पिता की मृत्यु होने पर आश्रित बच्चों की जानकारी दें



मण्डला 16 मई 2021

अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मंडला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. (सर्व) मंडला एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपंचायत मंडला, बम्हनी, नैनपुर, निवास, बिछिया को निर्देश जारी किया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है जिससे यह आवश्यक हो गया है कि कोविड-19 संक्रमित/सस्पेक्टेड माता एवं पिता दोनों के मृत होने पर उनके आश्रित बच्चों के भरण-पोषण में कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः आपके क्षेत्र में ऐसे बच्चों जिनके माता-पिता कोविड-19 संक्रमित/सस्पेक्टेड होने पर मृत हो चुके हैं, की जानकारी अविलंब इस कार्यालय को भिजवायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new