रेवांचल टाइम्स - 21 मार्च 2021 दिवस रविवार को सार्वजनिक दुर्गा रंगमंच बस स्टैंड मवई में अखिल भारतीय ओबीसी / एसटी /एससी संयुक्त मोर्चा का चिंतन शिविर आयोजित किया गया ।जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के बहुत से एसटी / एस सी एवं ओबीसी के मूल निवासियों ने हिस्सा लिया |इसके अतिरिक्त प्रांत अध्यक्ष - इंद्र कुमार पटेल जी , प्रदेश उपाध्यक्ष - सीबी पटेल जी ;जिला अध्यक्ष - के वी पटेल जी ' नगर पंचायत अध्यक्ष -चैन सिंह वरकडे जी ' राष्ट्रीय सचिव -नोखे लाल प्रजापति जी सहित महासभा के पदाधिकारियों का शुभ आगमन हुआ |
कार्यक्रम की प्रथम बेला में पीले चावल का टीका लगाकर सफेद गमछा की पगड़ी बांधकर सभी पदाधिकारियों और महासभा के प्रमुखों का स्वागत किया गया ।स्वागत की दूसरी वेला में प्रेम सिह पं द्रे जी के निर्देशन में प्राचीन भारतीय संस्कृति की झलक में सैला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई ।पदाधिकारियों के उद्बोधन उपरांत पुनःचरण सिंह परते जी के निर्देशन में करमा नृत्य की अनुपम प्रस्तुति ने सब को आनंदित किया |
चिंतन शिविर की अंतिम वेला में एन डी डांडिया अध्यक्ष ब्लॉक शाखा मवई ने अपने उद्बोधन में ओबीसी 'एसटी ' एससी को उनकी संख्या के हिसाब से लाभ दिलाने की मांग की ।होने वाली जनगणना में ओबीसी के लिए कॉलम एवं एक ही जाति को अलग-अलग वर्गों में ना बांटकर एकही दर्जा दिए जाने की बात कही ।इसके साथ ही चिंतन शिविर के समापन की घोषणा की गई |
रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की खबर |


No comments:
Post a Comment