रेवांचल टाइम्स - पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है इसी तारत्मय में अलग अलग थाना क्षेञ अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही की गई अति.पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अश्वनी कुमार के नेतृत्व में थाना महाराजपुर एवं थाना कोतवाली की टीम अपने अपने क्षेञ में दबीश हेतु गठित की गई । थाना महाराजपुर द्वारा दिनांक 16-01-2021 को थाना महाराजपुर क्षेत्रातर्गत नदी किनारे कछारटोला ग्राम रामबाग में कच्ची महुआ की लाहन एवं कच्ची शराब बहुत अधिक मात्रा में रखे होने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला एवं थाना महाराजपुर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड किया गया जहां 05 आरोपीयों सभी निवासी कछारटोला थाना महाराजपुर से कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीब 2590/-एवं 1020 किलो लाहन अनुमानित कीमत 51000 /- रूपये की प्लास्टिक डिब्बों एवं मिट्टी के मटकों में अवैध कच्ची को जप्त किया जाकर धारा 34-(ए), (च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया इसी प्रकार चौकी प्रभारी हिरदेनगर द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुर के नेत़त्व मे मुखबिर सूचना प्राप्त होने ग्राम घुघरा तथा गुडाअंजनिया में दबिश देकर अलग अलग 02 आरोपी से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीब 1080/- एवं 500 किलो लाहन अनुमानित कीमत 25000 /- रूपये की व प्लास्टिक डिब्बों एवं मिट्टी के मटकों एवं शराब बनाने की सामग्री जब्त कर धारा 34-(ए), (च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया । थाना कोतवाली द्वारा मुखबीर की प्राप्त सुचना पर ग्राम कुदई टोला हाथ भटटी महुआ शराब बना रहा है कि सुचना पर थाना कोतवाली टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर 01 आरोपी से 02 केन हाथ भट्टी महुआ शराब करीब 25 लीटर जब्त कर अपराध क्रमांक 31/2021 धारा 34-(ए) आबकारी एक्ट का पंजीबध किया गया ग्राम कोंड्रा में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा जंगलो में करीब 08 प्लास्टिक जार में महुआ लाहन भरे हुए मिले जिसे पुलिस द्वारा मौके पर नष्ट किया गया इस प्रकार मंडला पुलिस द्वारा कुल 08 आरोपी से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त तथा लगभग 1 क्वींटल 500 किलो लहान कुल किमती 76000/- नष्ट किए गये विशेष भूमिका—उक्त कार्यवाही अश्वनी कुमार अनु. अधि. पु. मंडला के नेतृत्व में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, निरी नीलेश दोहरे थाना कोतवाली उनि गिरिजाशंकर महोबिया चौकी प्रभारी हिरदेनगर, उनि बबीता पहाडे, उनि किशोर वामनकर, उनि कामेश धुमकेती थाना कोतवाली, सउनि सुरेश विजयवार चौकी हिरदेनगर प्र.आर.मनोज मिश्रा, मआर सुशीला मरावी थाना मंडला की सराहनीय भूमिका रही ।
Saturday, January 16, 2021
Home
mandla
Top
अवैध शराब के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, अलग अलग थाना पुलिस द्वारा 80 लीटर कच्ची शराब, 1 क्वींटल 500 किलो लहन जप्त

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment