BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों ने लगाए आरोप बिछिया पुलिस ने मानवता को किया शर्मसार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 25, 2020

दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों ने लगाए आरोप बिछिया पुलिस ने मानवता को किया शर्मसार

 




रेवांचल टाईम्स - दुर्घटना में मृत हुये युवक से लाश देने के नाम पर ले लिए 25000 रुपये

     पोस्टमार्टम, लाश निकालने, जेसीबी आदि का खर्च बताकर लिए पैसे बिछिया से जबलपुर सड़क जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 है इसी सड़क पर 30 जुलाई 2020 को हनुमान नाला के पुल पर सुबह - सुबह दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई थी जिसमे दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी । मौके पर बिछिया पुलिस ने पहुँचकर वाहनों को किनारे करवाया और दुर्घटना में हुई लोगों के शवों  को अस्पताल तक पहुँचाया । 

        आयशर ट्रक चालक देवनारायण विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी तहसील कालापीपल ज़िला शाजापुर की मौके पर मौत हो गई थी। गम में डूबे मृतक के पिता और उनके परिजन जब मृतक की लाश बिछिया लेने पहुँचे तो बिछिया पुलिस के द्वारा मृतक के पिता से लाश देने की एवज में रुपयों की डिमांड की गई। पुलिस द्वारा जेसीबी का खर्चा, कफन के पैसे, पोस्टमार्टम का खर्चा, लाश निकालने से लेकर गाड़ी को थाने लाने तक के नाम पर कुल मिलाकर लगभग 25 हज़ार रुपये से अधिक की मांग की गई ।

       वही मृतक के पिता ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस के पैर भी पड़े और गिड़गिड़ाए कि मैं गरीब हूँ इतना पैसा मत लो किंतु बिछिया पुलिस ने मानवता को शर्मशार कर दिया आखिरकार लाश के बदले 25000 रुपये पुलिस ने खर्चे के नाम पर लेकर खाखी की इज़्ज़त को बदनाम कर दिया ।

       इसके बाद लगातार बिछिया पुलिस मृतक के परिजन को गाड़ी का काम बोलकर बिछिया बुला रही है इस सारी घटना से तंग आकर दिनाँक 24 नवंबर को मृतक के पिता बाबूलाल विश्वकर्मा ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग की है । 

      बिछिया पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आएगा किसी ने उम्मीद भी नही की थी। हालांकि बिछिया पुलिस में पदस्थ कई अधिकारियों के पहले भी वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमे फरियादियों ने पुलिस पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। पिछले कई दिनों से बिछिया पुलिस फ़र्ज़ी FIR भी दर्ज कर लोगों को परेशान कर रही है और अच्छी-खासी डिमांड कर रही है ये भी आरोप लगातार पुलिस पर लग रहे हैं ।

       एक बाप ने जब ये सुना कि उसके घर कालापीपल से 600  किलोमीटर दूर उसके बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है तो आप भी महसूस कर सकते हैं कि उस समय उस पिता का दर्द क्या रहा होगा उसके बाद बिछिया पुलिस द्वारा किया गया यह शर्मनाक कांड जिसके कारण मृतक के पिता की आत्मा को भी धक्का लग गया। अब वह न्याय के लिए गुहार लगा रहा है ।

No comments:

Post a Comment